Daryaganj Building Collapse: दिल्ली के दरियागंज इलाके से बुधवार की दोपहर एक दुखद खबर आई। यहां सद्भावना पार्क के पास सिटी वॉल के साथ लगी एक इमारत गिर गई। इस हादसे में साइट पर काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान जुबैर, गुलसागर और तौफीक के रूप में हुई है।
दरियागंज में गिरी इमारत
मृतकों के शवों को LNJP अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव और राहत कार्य जारी हैं। प्रशासन ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जाएगी और तथ्यात्मक पुष्टि के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्र में काम कर रहा है ताकि किसी और नुकसान को रोका जा सके। दिल्ली पुलिस का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिक और प्रशासन हादसे को लेकर सतर्क हैं और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है...
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
