Heat Wave in Delhi: दिल्ली में गर्मी को लेकर बड़ा फैसला, दोपहर 12 से तीन बजे तक मजदूरों के काम करने पर लगी रोक

  • Agency by: भाषा
  • Updated May 29, 2024, 03:51 PM IST

heat wave in delhi: दिल्ली में गर्मी और हीटवेव को देखते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बड़ा फैसला लिया है। उपराज्यपाल ने निर्माण स्थलों के मजदूरों को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक सवैतनिक छुट्टी देने के निर्देश दिए हैं।

Heat Wave in Delhi: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के मद्देनजर निर्माण स्थलों के मजदूरों को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक सवैतनिक छुट्टी देने के निर्देश दिए। उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मजदूरों के लिए तीन घंटे का अवकाश 20 मई से ही लागू कर दिया है और जब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ जाता तब तक यह व्यवस्था सभी स्थलों पर जारी रहेगी।

labour

फाइल फोटो।

निर्माण स्थलों पर व्यवस्था का निर्देश

अधिकारियों ने बताया कि उप राज्यपाल ने 20 मई को डीडीए को निर्देश दिए थे कि निर्माण स्थलों में मजदूरों के लिए पानी और नारियल पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए, ताकि मजदूरों के शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल ने अपने निर्देश में कहा कि मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी, डीजेबी, आईएंडएफसी, एमसीडी, एनडीएमसी, बिजली विभाग, डीयूएसआईबी के अधिकारियों की तत्काल बैठक आयोजित करें और मजदूरों तथा पर्यवेक्षण से जुड़े कर्मचारियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें।

End of Feed