Delhi Farmers Protest: 36 दिन बाद बॉर्डर पर बहाली, गाजीपुर सीमा से हटाए गए बैरिकेड्स ; जानें कहां मिली राहत

Delhi Farmers Protest: दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर से सीमेंटेड ब्लॉक और बैरियर को हटाया जा रहा है। किसानों के आंदोलन के 36 दिन बाद पुलिस ने गाजीपुर सीमा को खोलने का फैसला लिया है।

Delhi Farmers Protest: किसानों के 'दिल्ली चलो मार्च' ( Farmers Delhi chalo March ) के लिए पुलिस ने राजधानी से सटी मुख्य सीमाओं को सील कर दिया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के लिए सीमेंटेड ब्लॉक और बैरियर लगाकर बॉर्डर बंद किए थे। इसकी वजह से आम लोगों को आवाजाही भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लिहाजा, अब दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर से इन्हें हटाने का फैसला लिया है। फिलहाल, आवागमन आसान बनाने के लिए सीमेंटेड ब्लॉक और बैरियर को हटाना शुरू कर दिया है, ताकि राहगीरों को कोई परेशानी न हो।

Delhi Police Removing Cemented Barricades From Ghazipur border

गाजीपुर बॉर्डर खुला

टिकरी-सिंघु बॉर्डर भी खुले

पुलिस के मुताबिक, गाजीपुर बॉर्डर से सीमेंटेड ब्लॉक और बैरियर को हटाने में एक या दो दिन का समय लग सकता है। हालांकि, बॉर्डर पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती पहले की तरह चौबीसों घंटे रहने वाली है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 25 फरवरी को ही लोगों की परेशानी को देखते हुए टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर से सीमेंट के अवरोधक हटा दिए थे। सिंघू में दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाले फ्लाईओवर की साइड लेन पर लगाए गए कंक्रीट बैरिकेड हटा दिए गए थे। लेकिन, फ्लाईओवर पर बैरिकेड अभी उसी तरह लगे हुए हैं। इसके साथ ही कंक्रीट बैरिकेड्स हटाने के साथ ही टिकरी बॉर्डर का ज्यादातर हिस्सा खोल दिया गया। लेकिन, लोहे के बैरिकेड्स अभी भी सड़क किनारे लगे हुए हैं। इस पर स्थानीय पुलिस नजर बनाए हुए है।

End of Feed