कालिंदी कुंज पर ट्रैफिक की नो टेंशन! NHAI करेगा फ्लाईओवर और इंटरचेंज का निर्माण, घंटों के जाम से मिलेगी राहत

साउथ दिल्ली के कालिंदी कुंज चौक पर जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक नए फ्लाईओवर और इंटरजेंच का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएआई को यह जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण करेगा। इसके बनने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

Delhi Kalindi Kunj Traffic: दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। कालिंदी कुंज चौक पर लगने वाला भारी ट्रैफिक जाम अब जल्द ही बीते दिनों की बात बनने वाला है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यहां एक आधुनिक फ्लाईओवर और इंटरचेंज रोड के निर्माण की योजना बनाई है। जिसके बाद नोएडा, फरीदाबाद और साउथ दिल्ली से आने-जाने लोगों को घंटों लंबे जाम से राहत मिलेगी। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

traffic

सांकेतिक फोटो

2 से 3 साल में बनेगा फ्लाईओवर

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में दिल्ली सरकार के साथ एक अहम बैठक की। जिसमें कालिंदी कुंज पर लगने वाले भारी जाम की समस्या पर चर्चा की गई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि एक फ्लाईओवर और 500 मीटर लंबी इंटरचेंज रोड का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 500 करोड़ रुपये है। इस फ्लाईवोर का निर्माण पूरा होने में 2-3 साल लग सकते हैं। इसके अलावा ओखला बैराज पर इंटरचेंज बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

End of Feed