कल का मौसम: अब आंखमिचौली बंद, कल से जमकर बरसेंगे बादल; शुरू होगा बारिश का दौर

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिल चुकी है, लेकिन अच्छी बारिश के इंतजार में दिल्लीवासी अब भी आसमान की ओर देख रहे हैं। लेकिन बादलों की आंखमिचौली का यह दौर खत्म होने वाला है, कल से राजधानी बारिश से तर होगी। उधर मानसूनी बारिश से पहाड़ी इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजधानी दिल्ली में कल से अच्छी बारिश के आसार
  • AQI लगातार 100 से नीचे बना हुआ है
  • बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया

कल का मौसम: देश की राजधानी दिल्ली और NCR में पिछले कई दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। जून के महीने में प्रचंड गर्मी (Heatwave) झेल चुके दिल्ली-NCR को मानसून (Monsoon) के आगमन से राहत तो मिली है। 27-28 जून को मानसून ने जोर-शोर से आने की घोषणा की और दिल्ली-एनसीआर को तर-बतर कर दिया। पहली मानसूनी बारिश ने पूरे इंतजाम के दावों पर भी पानी फेर दिया था। दिल्ली-एनसीआर में जगह-जगह जल-जमाव (Waterlogging in Delhi) से लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद मानसून जैसे इस क्षेत्र से रूठ गया। कभी कहीं कुछ मिनट के लिए बूंदें जरूर बरस रही हैं, लेकिन वैसी बारिश अभी तक देखने को नहीं मिली... जैसी आमतौर पर मानसून के सीजन में होती है। बादलों की यह आंखमिचौली अब खत्म होने वाली है। चलिए जानते हैं मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए क्या भविष्यवाणी की है।

Delhi-rain

दिल्ली में बुधवार से बरसेंगे बदरा

हिमाचल (Rain in Himachal) से लेकर उत्तराखंड (Rain in Uttarakhand) और असम (Rain in Assam) तक पहाड़ी इलाकों में बादल जमकर बरस रहे हैं। बारिश से कई जगह लैंडस्लाइड होने के कारण सड़कें अवरुद्ध हैं। लेकिन दिल्ली-एनसीआर के लोग बारिश के लिए तरस गए हैं। हर दिन ऐसा लगता है कि आज बादल खूब बरसेंगे। दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहता है, लेकिन बारिश नहीं होती। हालांकि, इसका फायदा यह हुआ है कि बादल छाने और नमी भरी हवा चलने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली हुई है।

End of Feed