Delhi: दिल्ली के जनक सेतु के खुलने की आ गई नई डेट, इस दिन से वाहन भर सकेंगे फर्राटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2023, 03:00 PM IST

Delhi: सेंट्रल दिल्‍ली को वेस्ट दिल्ली से जोड़ने वाले जनक सेतु फ्लाईओवर को आवगमन के लिए 8 मार्च को खोल दिया जाएगा। जिसके बाद वाहन चालक इस फ्लाईओवर का उपयोग कर जनकपुरी, मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया, लाजवंती गार्डन और वेस्ट दिल्ली की तरफ जा सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार यहां रिपेयर का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन सीमेंट सूखने में समय लग रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक फरवरी से बंद है जनक सेतु फ्लाईओवर का एक लेन
  • फ्लाईओवर का पैनल हो गया था डैमेज
  • रिपेयर का कार्य पूरा, 8 मार्च को खोला जाएगा फ्लाईओवर


Delhi: धौलाकुआं से वेस्ट दिल्ली की तरफ आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आगामी 8 मार्च से जनकपुरी, मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया, लाजवंती गार्डन और वेस्ट दिल्ली की तरफ आनेजाने वालों को ट्रैफिक जाम की समस्‍या का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्‍योंकि जनक सेतु फ्लाईओवर पर 8 मार्च से दोबारा ट्रैफिक का संचालन करने का प्‍लान तैयार कर लिया गया है। इस फ्लाईओवर पर हो रहा रिपेयर का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन, इसपर लगी सीमेंट अभी तक सूखी नहीं है, इसमें करीब 15 दिन का समय लग सकता है। इसलिए अभी ट्रैफिक संचालन की अनुमति नहीं दी जा रही है।

janak setu flyover open date

मार्च में खुलेगा जनक सेतु फ्लाईओवर

बता दें कि जनक सेतु फ्लाईओवर पर रिपेयर का कार्य चल रहा था, जिसकी वजह से इस फ्लाईओवर का एक कैरिज-वे को करीब 23 दिनों से बंद रखा गया है। इस फ्लाईओवर का इस्‍तेमाल सेंट्रल दिल्ली से वेस्ट दिल्ली जाने वाले वाहन चालक करते हैं। इस वजह से जनक सेतु फ्लाईओवर पर हर समय हैवी ट्रैफिक होता है। इस ट्रैफिक लोड की वजह से इस फ्लाईओवर का एक पैनल बुरी तरह से डैमेज हो गया था। साथ ही फ्लाईओवर के कुछ अन्‍य हिस्‍सों को भी नुकसान पहुंचा था। इसे रिपेयर करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने एक फरवरी से फ्लाईओवर के धौला कुआं से तिलक नगर जाने वाले को कैरिज-वे को बंद कर दिया था। मजबूरन वाहन चालकों को वेस्‍ट दिल्‍ली जाने के लिए दूसरे वैकल्पिक रास्‍तों का उपयोग करना पड़ रहा है।

End of Feed