दिल्ली

MCD: मेयर से अधिक महत्वपूर्ण हुआ स्थाई समिति का चुनाव, जानें मतों की गणित

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 24, 2023, 09:57 AM IST

दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के लिए मत डाले जाएंगे। कुल 6 सदस्यों के लिए आप की तरफ से चार और बीजेपी की तरफ से तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

Image

एमसीडी की स्थाई समिति के सदस्यों के लिए चुनाव

दिल्ली नगर निगम को मेयर और डिप्टी मेयर मिल चुके हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जंग जारी है। सवाल बड़ा सीधा है ऐसा क्यों, लेकिन जवाब इसका टेढ़ा है। मामला स्टैंडिंग कमेटी(mcd standing committee election) के सदस्यों के चुनाव को लेकर है। स्टैंडिंग कमेटी में कुल 18 सदस्य होते हैं, जिनमें से 6 का चुनाव सदन की पहली बैठक में होता है, शेष 12 का चुनाव जोन के जरिए होता है। फिलहाल पेंच 6 सदस्यों के चुनाव पर है। कुल 6 सीटों के लिए सात उम्मीदवारों में से चार आम आदमी पार्टी(aap candidates for standing committeee) और 3 बीजेपी के हैं। मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के तुरंत बाद स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के लिए भी चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन बवाल इस बात पर शुरू हुआ कि जब मतदान क्षेत्र में मोबाइल फोन ले जाने पर बैन लगाया गया। दरअसल जब आप के 47 पार्ष द अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे थे तो मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति रही। लेकिन उसके बाद मेयर ने रोक लगा दी। बीजेपी(bjp candidates for standing committee) को पहले ही इस बात पर ऑब्जेक्शन था कि यह तो सीक्रेट वोटिंग का उल्लंघन है।

यह है मतों का गणित

  • एमसीडी के नियमों के मुताबिक जिस उम्मीदवार 35 पार्षदों का समर्थन हासिल होगा उसे निर्वाचित माना जाएगा।
  • अगर बीजेपी के पार्षदों की संख्या देखें तो कुल 104 पार्षद हैं। इसका अर्थ यह है कि बीजेपी के दो उम्मीदवार तो आसानी से जीत जाएंगे और एक उम्मीदवार को जीत हासिल करने के लिए 1 और पार्षद की जरूरत होगी।
  • अब बात करते हैं आप की। आम आदमी पार्टी के पास कुल 134 पार्षद हैं। चारों उम्मीदवारों को जिताने के लिए कुल 140 मतों की जरूरत होगी। लेकिन 6 पार्षद कम पड़ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार

  • मोहिनी जीनवाल
  • सारिका चौधरी
  • मोहम्मद आमिल मलिक
  • रमिंदर कौर

बीजेपी उम्मीदवार

  • पूर्व मेयर कमलजीत सहरावत
  • पंकज लूथरास
  • गजेंद्र दराल

विवाद की वजह

बीजेपी का कहना है कि नए सिरे से 250 पार्षदों से मतदान कराया जाए। हालांकि आम आदमी पार्टी का कहना है कि 47 पार्षद पहले ही मतदान कर चुके हैं।इसके साथ ही मोबाइल फोन को लेकर भी विवाद है। अगर हंगामा करने के मामले में बीजेपी पार्षदों पर कार्रवाई होती है तो हंगामा होना तय बताया जा रहा है। अगर बात जोन की करें तो कुल 12 जोन हैं और तात्कालिक हालात में बीजेपी मजबूत स्थिति में है। कुल 12 जोन में से सात जोन में बीजेपी के पार्षदों की संख्या अधिक है जबकि पांच जोन में आप मजबूत है। अगर आप के सभी चार सदस्य जीत जाते हैं तो आप के सदस्यों की संख्या 9 होगी उस केस में भी स्टैंडिंग कमेटी में बीजेपी का दबदबा होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें