ISECTCON 2025: जीवन का ऐसे मनाएं जश्न, हेल्दी दिल के लिए क्या करें? एक्सपर्ट्स बता रहे हार्ट की समस्याओं से बचाव के उपाय

ISECTCON 2025: दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में एक्स्ट्राकोर्पोरियल टेक्नोलॉजी सोसाइटी का 25वां रजत जयंती राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित है। इस साल ISECTCON 2025 की थीम 'जीवन का जश्न मनाने के लिए सांस और धड़कन को थामे रखना' रखी गई है।

ISECTCON 2025: भारतीय एक्स्ट्राकोर्पोरियल टेक्नोलॉजी सोसाइटी (ISECT) इस साल अपने 25वें रजत जयंती राष्ट्रीय सम्मेलन (ISECTCON 2025) का आयोजन कर रही है। यह भव्य आयोजन 21 फरवरी को दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में किया गया है, जो 22 फरवरी तक जारी रहेगा। इस आयोजन में देशभर के 1200 से अधिक क्लिनिकल परफ्यूजनिस्ट, 1,000 से अधिक परफ्यूजन साइंस के छात्र, डॉक्टर, शोधकर्ता और मेडिकल इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल हुए हैं। इस साल ISECTCON 2025 की थीम 'जीवन का जश्न मनाने के लिए सांस और धड़कन को थामे रखना' रखी गई है। यह आयोजन एक्स्ट्राकॉर्पोरियल टेक्नोलॉजी (ECMO, हृदय सर्जरी और क्रिटिकल केयर) के क्षेत्र में नए स्टैंडर्ड सेट करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। परफ्यूजनिस्ट वो प्रोफेशनल्स होते हैं जो हृदय व फेफड़ों की सर्जरी में लाइफ सपोर्ट सिस्टम ऑपरेट करते हैं। इनकी भूमिका कोविड-19 जैसी गंभीर परिस्थितियों में भी काफी अहम रही है। ISECTCON 2025 परफ्यूजनिस्ट्स और मेडिकल एक्सपर्ट्स को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है। इस इवेंट के जरिए भारत में हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी और मरीजों की देखभाल में नए आयाम जुड़ने की उम्मीद है।

ISECTCON 2025

(फोटो)

क्लिनिकल परफ्यूज़निस्ट कौन होता है?

क्लिनिकल परफ्यूज़निस्ट एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ होता है जो दिल की सर्जरी के दौरान हार्ट-लंग मशीन चलाता है। जब ऑपरेशन के समय मरीज का दिल अस्थायी रूप से बंद किया जाता है, तब यह मशीन शरीर में रक्त और ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखती है। क्लिनिकल परफ्यूज़निस्ट एक महत्वपूर्ण और तेजी से बढ़ता हुआ पेशा है। अगर कोई छात्र मेडिकल और तकनीक में रुचि रखता है और जीवन बचाने के काम में शामिल होना चाहता है, तो यह एक शानदार करियर विकल्प हो सकता है।

End of Feed