Delhi Illegal Liquor Smuggling: दिल्ली के रोहिणी में स्पेशल स्टाफ ने अवैध शराब की आपूर्ति में संलिप्त एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रंजीत उर्फ रांझा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी कार से 1150 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है।
यह कार्रवाई 19 अगस्त की रात को की गई, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार की डिग्गी में अवैध शराब जमा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केएनके मार्ग इलाके में एक संदिग्ध वाहन को रोका और रंजीत को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया है कि रंजीत प्रतिदिन अपनी स्कूटी से तीन से चार कार्टन शराब की आपूर्ति करता था। पुलिस ने उसकी मारुति सुजुकी रिट्ज कार और एक एक्टिवा स्कूटी भी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। यह गिरफ्तारी अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सख्त अभियान का हिस्सा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
