IGI एयरपोर्ट पर मोबाइल चोरी मामले में बड़ी कामयाबी, पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा, दूसरे की तलाश जारी, 36 फोन भी बरामद

दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने एयरपोर्ट से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी मोनू उर्फ निखिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है। पुलिस ने चोरी हुए 36 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। बाकी के चुराए गए 39 मोबाइल फोन बरामद करने के लिए छापेमारी जारी की जा रही है। साथ ही फरार आरोपी साहिल की भी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

Delhi Crime News: दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एयरपोर्ट पर मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान मोनू उर्फ निखिल कुमार (28) निवासी शाहाबाद मोहम्मदपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी पिछले दो साल से एयर इंडिया SATS कंपनी में लोडर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने अब तक 36 चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

Delhi Crime

IGI एयरपोर्ट पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले में एक आरोपी पकड़ा

मोबाइल फोन से भरा बॉक्स एयरपोर्ट से चोरी

यह मामला 6 फरवरी 2025 को दर्ज हुए एक ई-एफआईआर से जुड़ा है। शिकायतकर्ता संजय यादव, जो स्काइविज कार्गो सर्विसेज में सेल्स और मार्केटिंग हेड के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि उनकी कंपनी ने सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स के 280 मोबाइल फोन (S-25 Ultra मॉडल) की खेप 27 जनवरी 2025 को नोएडा से इंदौर भेजी थी। यह खेप चार मास्टर पीवीसी बॉक्स में थी, लेकिन इंदौर पहुंचने पर केवल तीन बॉक्स मिले। एक बॉक्स जिसमें 75 मोबाइल फोन थे, एयरपोर्ट से ही चोरी हो गया।

End of Feed