दिल्ली में नहर में डूबी कार से मिला कंकाल, 4 साल पुरानी इस घटना से है कनेक्शन, DNA जांच से होगा खुलासा

दिल्ली में मुनक नहर से पानी होने पर एक क्षतिग्रस्त कार से मानव कंकाल मिला। पुलिस को संदेह है कि यह शव 2020 में गायब हुए बुद्ध विहार निवासी विनोद नाम के व्यक्ति का है। हालांकि डीएनए जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुनक नहर में कार से मिला कंकाल
  • कंकाल का पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार
  • डीएनए जांच के लिए नमूना सुरक्षित

Delhi News: दिल्ली पुलिस को मुनक नहर से मानव कंकाल बरामद हुआ है। शुक्रवार को मुनक नहर से पानी कम होने के बाद एक क्षतिग्रस्त कार मिली। जिसमें एक मानव कंकाल भी मिला। यह क्षतिग्रस्त कार खेड़ा गांव के पास से मिली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह किसका कंकाल है और व्यक्ति की मौत कैस हुई।

Police & Crime

दिल्ली पुलिस को नहर में कार से मिला कंकाल (सांकेतिक फोटो)

समयपुर बादली इलाके में मिला कंकाल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब हरियाणा से दिल्ली को पानी की आपूर्ति करने वाली मुनक नहर की एक उप-शाखा में दरार आने से जल स्तर कम हो गया। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार समयपुर बादली इलाके के अंतर्गत आने वाली नहर के एक हिस्से से बरामद की गई। ऐसा संदेह है कि बरामद हुआ कंकाल सितंबर 2020 से विजय विहार के बुद्ध विहार इलाके से लापता विनोद नामक व्यक्ति का है।

End of Feed