Delhi News: दिल्ली से लक्षद्वीप जाने के लिए ये है बेस्ट रूट, सिर्फ इतने पैसे में हो जाएंगे खूबसूरत जगहों के दर्शन

Delhi to Lakshadweep Trip: लक्षद्वीप में बहुत खूबसूरत आयलैंड और बीच मौजूद हैं। अगर आप भी लक्षद्वीप जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको यहां जाने का बेस्ट रूट बताएंगे, साथ ही यहां पर घूमने की जगहों के बारे में भी बताएंगे।

Delhi to Lakshadweep Trip: अरब सागर के तट पर स्थित लक्षद्वीप एक बेहद खूबसूरत जगह है जहां सालभर मौसम बहुत सुहाना रहता है। यहां के बीच खूबसूरती के मामले में विदेशों को भी टक्कर देते हैं। यह जगह आपको नेचर के करीब महसूस कराएगी। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप गए थे, जहां की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई हैं। इन फोटो को देखकर अगर आपका भी मन लक्षद्वीप घूमने का हैं, तो आज हम आपको यहां जाने का बेस्ट रूट बताएंगे। इसके साथ ही यहां पर घूमने की सबसे अच्छी जगहों के बारे में भी आपको बताएंगे।

Lakshadweep

लक्षद्वीप (फोटो साभार - istock)

लक्षद्वीप पहुंचने का बेस्ट रूट

लक्षद्वीप जाने के लिए आपको दिल्ली से सीधी फ्लाइट नहीं मिलेगी। इसके लिए पहले आपको कोच्चि जाना होगा। आप फ्लाइट के माध्यम से कोच्चि जा सकते हैं। कोच्चि से आप लक्षद्वीप जाने के लिए आप फ्लाइट या पानी के जहाज के माध्यम से जा सकते हैं। फ्लाइट से जाने के लिए आपको लक्षद्वीप के अगट्टी हवाई अड्डे की टिकट लेनी होगी। अगट्टी आइलैंड से आप लक्षद्वीप के दूसरे आयलैंड पर जाने के लिए बोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप कोच्चि से पानी के जहाज के माध्यम से लक्षद्वीप जाना चाहते हैं तो आप 14 से 20 घंटों में यह सफर पूरा कर लेंगे।

End of Feed