देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी बुधवार 30 जुलाई को दोपहर बार झमाझम बारिश हुई। कुछ इलाकों में अब भी भारिश जारी है, जिसमें लुटियंस दिल्ली के साथ ही दक्षिण दिल्ली के इलाके भी शामिल हैं। सेंट्रल दिल्ली और विजय चौक के आसपास भी बारिश हो रही है। जिस पार्लियामेंट में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा चल रही है, वहां से भी झमाझम बारिश की तस्वीरें आ रही हैं।
दिल्ली में झमाझम बारिश
दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी बारिश हो रही है। बारिश से तापमान में गिरावट तो आई है। लेकिन कुछ इलाकों में जल जमाव हो गया है, जिससे शाम को दफ्तर से निकलने वाले लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मरीज पानी के बीच एक तरफ से दूसरी ओर जाते दिखे। इस दौरान उनके पैर के पंजे पूरी तरह से पानी में डूबे हुए थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
