Heatwave in Delhi: दिल्ली में फिर से हीटवेव का कहर, प्रचंड गर्मी के बीच 46 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Delhi Weather Today: दिल्ली में एक बार फिर से हीटवेव का कहर दिखा है। दिल्ली में कई जगहों पर तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया।

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से हीटवेव का असर दिख रहा है। प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच दिल्ली में फिर से अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली में कई जगहों पर 46 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया। साथ ही अधिकांश स्थानों पर लू से लेकर भीषण लू तक की स्थिति रही।

Heat Wave

सांकेतिक फोटो।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 33 डिग्री के करीब

इससे पहले दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। साथ ही मौसम विभाग ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और उष्ण लहर जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।

End of Feed