गेटवे ऑफ इंडिया हो या बदरीनाथ मंदिर और खजुराहो, सब यहां हैं और कहां...

दिल्ली एक ऐसा खजाना है, इसे जितना निहारों इसके राज उतने ही और गहरे होते जाते हैं। यहां कण-कण में इतिहास समाया हुआ है और आधुनिक आर्किटेक्चर यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। लेकिन चकाचौंध के बीच दिल्ली में कुछ ऐसी जगहें हैं, जिन्हें लोगों ने भुला दिया है। ऐसा ही भारत दर्शन पार्क भी है। चलिए घुमक्कड़ी करते हैं -

आप अपने शहर दिल्ली को कितना जानते हैं? जब भी आपके सामने यह प्रश्न आता है तो आप इतिहास से कुतुब मीनार, लाल किला, पुराना किला, इंडियागेट आदि को खींचकर प्रश्न पूछने वाले के सामने रख देते होंगे। इसके अलावा यहां के फूड की बात होती है तो पुरानी दिल्ली में पराठे वाली गली से लेकर राजिंदर का ढाबा, नागपाल के छोले, मजनू का टीला का तिबतियन फूड, गणेश कचौड़ी, सीताराम हलवाई न जाने कितने नाम आप एक सांस में बोल जाते होंगे। इसके अलावा जैपनींज बोंटा पार्क, लोदी गार्डन, गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस, बुद्धा पार्क जैसे पार्कों के अलावा चिड़िया घर, असोला भाटी सेंक्चुरी जैसे नाम भी आपको याद आते होंगे। लेकिन घुमक्कड़ी में हम आपको आपके शहर की कुछ ऐसी जगहों की सैर कराते हैं, ताकि आप अपने शहर को और बेहतर तरीके से जान सकें। Know Your City Better के मोटो के साथ हम आपके सामने आपका ही शहर परोस रहे हैं।

Ghumakkadi Bharat Darshan Park.

भारत दर्शन होते हैं यहां

आज हम आपके दिल्ली के बारे में एक बहुत ही खास जगह के बारे में बात करेंगे। इससे पहले भी हम आजाद हिंद ग्राम, जमाली कमाली की मस्जिद, भूली भटियारी का महल और 225 छिद्रों वाली चोर मीनार आपको लेकर जा चुके हैं। जहाज महल हो या बिजय मंडल, गुरु तेग बहादुर मेमोरियल, मुगलकालीन झरना, EOD एडवेंचर पार्क, मोठ मस्जिद और कलाम मेमोरियल भी हम आपको लेकर जा चुके हैं। यह सब वो जगहें हैं, जिनके बारे में ज्यादातर दिल्ली वाले नहीं जानते। जो नहीं जानते हैं उन्हें इनकी जानकारी देने के लिए ही हम घुमक्कड़ी में इन जगहों का जिक्र करते हैं। तो जा हम चलते हैं ऐसी जगह, जहां पर देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों के सभी मशहूर लैंडमार्क मौजूद हैं। जी हा आज का सफर भारत दर्शन पार्क तक का।

End of Feed