दिल्ली

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होने जा रहा बड़ा बदलाव, आने-जाने के लिए दूसरा स्टेशन ढूंढ़ लें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। आने वाले दिनों में नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा और न ही ट्रेनें वहां से खुलेंगी। ऐसा क्यों होगा, ये जानने के लिए पढ़ें ये खबर।

Image

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन।

Photo : PTI

New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश का सबसे दूसरा व्यस्त रेलवे स्टेशन है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हर राज्य-हर शहर के लिए ट्रेनें उपलब्ध हैं। यहां से रोजाना सैकड़ों ट्रेनें खुलती है और यहां रुकती हैं, लेकिन अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मिलने वाली ट्रेनों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आने वाले दिनों में यूपी-बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के लिए ट्रेनें नहीं मिलेंगी, जिससे ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी होने वाली है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें

दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को आकर्षक बनाना है, जिसका काम जल्द ही शुरू होने वाला है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, ये काम लोकसभा चुनाव के बाद शुरू हो सकता है। ऐसे में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रुकने वाला सैकड़ों गाड़ियों का ठहराव स्थल बदल जाएगा। साथ ही यहां से चलने वाली ट्रेनों का भी ठिकाना बदल जाएगा। उन ट्रेनों को दिल्ली के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भेज दिया जाएगा।

रेलवे ने क्यों उठाया ऐसा कदम?

बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास को लेकर साल 2023 के बजट में ही प्रावधान किया गया था। हालांकि, अब तक इसके लिए टेंडर जारी नहीं हुए है और अब माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद, जून में इसका टेंडर जारी कर दिया जाएगा। टेंडर जारी होने के साथ ही अगले छह महीने में पुनर्विकास का काम शुरू हो जाएगा।

इन स्टेशनों से चलेंगी ट्रेनें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोजाना छह लाख से अधिक यात्री ट्रेनों में यात्रा करते हैं। ऐसे में उन्हें अब इस स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशनों से ट्रेनें लेनी होंगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, पूर्व की ओर चलने वाली ट्रेनें आनंद विहार से खुल सकती हैं। इनमें यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत की ओर चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं, जो आनंद विहार से खुलेंगी। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के लिए सराय रोहिल्ला से ट्रेनें मिल सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों की ट्रेनें दिल्ली कैंट और निजामुद्दीन से खुलेंगी। साथ ही कुछ ट्रेनें पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, गाजियाबाद, साहिबाबाद जैसे स्टेशनों से खुलेंगी।

कब तक काम शुरू होगा?

बता दें कि पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास चार चरणों में होना था, लेकिन अब माना जा रहा है कि एक साथ ही इसका काम शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि टेंडर जारी होने के बाद इस साल (2024) के अंत तक पुनर्विकास का काम शुरू हो जाए और इसका काम 2028 के अंत तक या 2029 के शुरुआत तक पूरा होगा, जिसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आधुनिक स्टेशनों में से एक होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article