सुभाष चंद्र बोस के नाम पर है दिल्ली की यह खूबसूरत जगह, जाएंगे तो देखते रह जाएंगे

Authored by: दिगपाल सिंहUpdated Feb 13 2024, 11:48 IST
आजाद हिंद ग्रामImage Credit : Delhi Tourism01 / 07

आजाद हिंद ग्राम

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कौन नहीं जानता। वह एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनकी मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। उनकी मृत्यु को लेकर कई बातें कही जाती हैं, लेकिन किसी भी थ्योरी को 100 फीसद सही नहीं कहा जा सकता। नेताजी की मृत्यु को लेकर चाहे जितने रहस्य हों, लेकिन उनकी शख्सियत को लेकर किसी तरह का कोई रहस्य नहीं है। जनता तो नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सम्मान की निगाहों से देखती ही है, राजनीतिक दल भी उनके सम्मान से समझौता नहीं करते। नेताजी की लोकप्रियता को देखते हुए दिल्ली टूरिज्म ने उनके सम्मान में आजाद हिंद ग्राम की स्थापना की है।

​कहां है आजाद हिंद ग्रामImage Credit : Delhi Tourism02 / 07

​कहां है आजाद हिंद ग्राम

जैसा कि हमने ऊपर बताया आजाद हिंद ग्राम की स्थापना दिल्ली टूरिज्म ने की है और यह हरियाणा बॉर्डर के करीब टीकरी कलां में राष्ट्रीय राजमार्ग 10 (NH10) रोहतक रोड पर स्थित है।

​कितना बड़ा है आजाद हिंद ग्राम​Image Credit : Delhi Tourism03 / 07

​कितना बड़ा है आजाद हिंद ग्राम​

दिल्ली टूरिज्म ने यहां पर्यटकों के लिए काफी सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। आजाद हिंद ग्राम दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास दो किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। आजाद हिंद ग्राम का आर्किटेक्टर उत्तर भारतीय स्टाइल का है और भारतीय पारंपरिक कला को दर्शाता है।

​आजाद हिंद ग्राम में क्या-क्या दिखेगा​Image Credit : Delhi Tourism04 / 07

​आजाद हिंद ग्राम में क्या-क्या दिखेगा​

आजाद हिंद ग्राम घूमने जा रहे हैं तो यहां आपको म्यूजियम, मेमोरियल तो दिखेंगे ही, साथ ही एंफीथिएयर, टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर, गार्डन शॉप, फूड कियोस्क, रेस्तरां, पब्लिक टॉयलेट, पीने का पानी और कंवेशन सुविधाएं भी मिलेंगी।

​नजदीकी मेट्रो स्टेशन​Image Credit : Delhi Tourism05 / 07

​नजदीकी मेट्रो स्टेशन​

टीकरी कलां में मौजूद आजाद हिंद ग्राम जाने के लिए आप दिल्ली मेट्रो में सफर कर सकते हैं। यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन मुंडका है, जो दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन पर है।

​कब जाएं आजाद हिंद ग्राम​Image Credit : Delhi Tourism06 / 07

​कब जाएं आजाद हिंद ग्राम​

आजाद हिंद ग्राम सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। यह हफ्ते के सातों दिन खुलता है, लेकिन राष्ट्रीय अवकाश यानी नेशनल होलीडे (स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती) पर प्लान न बनाएं, क्योंकि उन दिनों में यह बंद रहता है। यहां जाने के लिए आको किसी तरह के पास या टिकट की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां एंट्री फ्री है।

​फोटोग्राफी के लिए लेनी पड़ेगी इजाजत​Image Credit : Delhi Tourism07 / 07

​फोटोग्राफी के लिए लेनी पड़ेगी इजाजत​

आजाद हिंद ग्राम में फोटोग्राफी की मंजूरी नहीं है। अगर आप यहां जाकर खूबसूरत तस्वीरें खींचवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए परमिशन लेनी होगी। आजाद हिंद ग्राम के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आपको दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांस्पोर्टेशन डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सुधीर सोबती से कॉन्टैक्ट करना होगा। यहां का फोन नंबर - 011-24647005 है और ईमेल के जरिए आप prdelhitourism@gmail.com से जानकारी ले सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!