Amritsar-Jamnagar Expressway: अमृतसर से जामनगर के बीच कर सकेंगे 13 घंटे में सफर, इन राज्‍यों को फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2023, 12:33 PM IST

Amritsar-Jamnagar Expressway: पंजाब के अमृतसर और गुजरात के जामनगर के बीच बन रहा अमृतसर-जामनगर एक्‍सप्रेसवे का निर्माण कार्य करीब 85 फीसदी पूरा हो गया है। यह बनाया जा रहा है। इस एक्‍सप्रेसवे को सितंबर 2023 में शुरू करने का लक्ष्‍य रखा गया है। जिसके बाद इन दोनों प्रमुख शहरों के बीच यात्रा समय में 10 घंटे की कमी आएगी। साथ ही चार राज्‍यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस एक्‍सप्रेसवे को सितंबर 2023 में शुरू होने की संभावना
  • एक्‍सप्रेसवे से पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान और गुजरात को फायदा
  • यात्रा दूरी में करीब 216 किमी और समय में 10 घंटे की कटौती


Amritsar-Jamnagar Expressway: दिल्ली से मुंबई के बीच बना दिल्‍ली-बड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे देश में बना अब तक की सबसे बड़ी और सबसे महंगी सड़क परियोजना है। इस एक्‍सप्रेसवे के डपलपमेंट पर करीब सवार लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसका निर्माण पूरा होने पर दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में पहुंचना संभव हो जाएगा। यह देश का एकमात्र बड़ा हाईवे प्रोजेक्‍ट नहीं है। ऐसा ही एक एक्सप्रेसवे पंजाब के अमृतसर और गुजरात के जामनगर के बीच बनाया जा रहा है। यह एक्‍सप्रेसवे इन दोनों राज्‍यों की दूरी को कम करने के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान और गुजरात के बीच भी बेहतर कनेक्टिविटी देगा। अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद इन दोनों शहरों के बीच यात्रा में लगने वाला समय 10 घंटे कम हो जाएगा।

Amritsar-Jamnagar Expressway

अमृतसर-जामनगर एक्‍सप्रेसवे

एनएचएआई के अनुसार, अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे लगभग 1316 किलोमीटर लंबा होगा। इस एक्‍सप्रेसवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और करीब 85 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसे सितंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है। अभी अमृतसर से जामनगर जाने में करीब 1516 किमी का सफर करना पड़ता है। इस दूरी को तय करने वाले करीब 23 से 24 घंटे का समय लग जाता है, लेकिन अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद अमृतसर से कांदला पोर्ट तक की दूरी करीब 216 किमी कम हो जाएगी। साथ ही तेज रफ्तार कॉरिडोर होने के कारण यात्रा में भी मात्र 13 घंटे का समय लगेगा।

End of Feed