दिल्ली पुलिस की करारी कार्रवाई; चाकू की नोक पर डेयरी सप्लायर को लूटने वाले 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली के नबी करीम थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले चार शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एक डेयरी सप्लायर से 35 हजार रुपये की लूट में शामिल थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर उन्हें धर दबोचा।

Delhi Robbers Arrested: नई दिल्ली के नबी करीम थाना पुलिस ने चाकू की नोक पर डेयरी सप्लायर से लूटपाट करने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तुषार उर्फ तुस्सी, पंकज उर्फ मयंक, हर्ष उर्फ गांजा और मोहित के रूप में हुई है। सभी आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं।

Four Robbers Arrested in Delhi for Knife-Point Loot (Symbolic Photo Canva)

दिल्ली में चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले 4 लुटेरे गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि 19 अगस्त को नीमवाला चौक इलाके में एक डेयरी उत्पाद आपूर्तिकर्ता से 35 हजार रुपये की लूट की शिकायत नबी करीम थाने में दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान आरोपियों के भागने के पूरे रूट का पता चला, जिसमें नबी करीम, सदर बाजार, उत्तम नगर, नांगलोई, फिल्मिस्तान, करोल बाग, सुल्तानपुरी, कश्मीरी गेट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और कनॉट प्लेस जैसे इलाके शामिल थे।

End of Feed