Satyendra Jain की हेल्थ का बिगड़ा हालः हिरासत में गिरा 35Kg वजन, फोटो देख बोले लोग- ईश्वर की लाठी में आवाज नहीं होती

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 22, 2023, 02:54 PM IST

Satyendra Jain Latest Photo: वैसे, चार रोज पहले जैन के वकील अभिषेक एम सिंघवी की ओर से बताया गया था कि वह आदमी (जैन) कंकाल हो गया है। जेल में 35 किलो वजन घट चुका है। सेहत लगातार बिगड़ रही है और उनका मामला वेटिंग लिस्ट में 416वें नंबर पर है।

Satyendra Jain Latest Photo: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की सोमवार (22 मई, 2023) को तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया। यह जानकारी पार्टी सूत्रों की ओर से समाचार एजेंसी एएनआई को दी गई। जैन इस दौरान ‘‘अस्वस्थ’’ महसूस कर रहे थे। इस बीच, समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से उनका ताजा फोटो नजर आया, जिसमें वह काफी दुबले और कमजोर नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स में जैन के वकील के हवाले से कहा गया कि हिरासत में रहने के दौरान उनका 35 किलो वजन कम हो गया।

Satyendra Jain

सत्येंद्र जैन ताजा तस्वीर में पहले के मुकाबले काफी पतले और कमजोर नजर आए।

31 मई, 2022 तक की कई तस्वीरों में जैन काफी हष्ट-पुष्ट नजर आते थे, मगर 22 मई, 2023 को जो फोटो सामने आए, उनमें वे बेहद ही कमजोर लग रहे थे। जैन की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने 18 मई, 2023 को दलील दी थी कि पूर्व मंत्री का वजन 35 किलोग्राम घट गया है, वह कंकाल जैसे दिखाई देने लगे हैं और वह कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। जैन ने इससे पहले मनोवैज्ञानिक को बताया था कि वह उदास और अकेला महसूस कर रहे हैं।

End of Feed