दिल्ली में बाढ़ का खतरा! चेतावनी निशान के पार पहुंची यमुना, अलर्ट मोड पर प्रशासन

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह चेतावनी निशान को पार कर गया है। आज सुबह 9 बजे यमुना का जलस्तर रेलवे पुल पर चेतावनी निशान 204.50 मीटर के पार 204.58 मीटर दर्ज किया गया। यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है, जिसे देखते संबंधित एजेंसियों को बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश मिले हैं।

Flood Threat in Delhi: दिल्ली और आसपास के राज्यों में लगातार जारी बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज सुबह राजधानी में यमुना का जलस्तर पुराने रेलवे पुल पर चेतावनी के निशान 204.50 मीटर को पार कर गया। सुबह नौ बजे यमुना का जलस्तर 204.58 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रहने के पूर्वानुमान को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियों को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

Yamuna river

चेतावनी निशान के पार पहुंची यमुना नदी (ANI)

बैराज से हर घंटे छोड़ा जा रहा पानी

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है। पूर्वानुमान है कि जलस्तर और बढ़ेगा लेकिन आज शाम तक इसके खतरे के निशान से नीचे ही रहने की संभावना है।’’ बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हर घंटे हथिनीकुंड बैराज से लगभग 36,658 क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 35,640 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

End of Feed