Delhi Fire: द्वारका में बहुमंजिला इमारत में लगी आग; जान बचाने के लिए 3 लोग बिल्डिंग से कूदे, मौत

दिल्ली के द्वारका इलाके में मंगलवार को सबद अपार्टमेंट के 8वें और 9वें फ्लोर पर भीषण आग लग गई। आग से बचने के लिए तीन लोगों ने ऊपर से छलांग लगी है, जिनकी मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

Delhi Building Fire:दिल्ली के द्वारका इलाके में मंगलवार सुबह आठवीं और नौवीं मंजिल पर स्थित डुप्लेक्स फ्लैट में लगी भीषण आग लग गई। जिससे बचने के लिए छलांग लगाने से दो बच्चों सहित एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि इस घटना में एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई है।

Fire

सांकेतिक फोटो

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की आठवीं मंजिल पर स्थित मंदिर से शुरू हुई और पीवीसी पैनल के जरिये तेजी से फैल गई।मृतकों की पहचान यश यादव (35), उनकी 12 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय एक रिश्तेदार के रूप में हुई है। आठवीं मंजिल की बालकनी से कूदने से उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि परिवार इमारत की ऊपरी दो मंजिलों पर एक डुप्लेक्स में रहता है।

End of Feed