Delhi: रोहिणी में झुग्गियों में लगी आग से मचा हड़कंप; फायर सर्विस ने संभाली कमान

रोहिणी के सेक्टर 18 इलाके में रविवार शाम झुग्गियों में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस को समय रहते घटना की सूचना मिली और मौके पर छह फायर टेंडर भेजे गए। अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

Rohini Fire: रविवार शाम रोहिणी के सेक्टर 18 इलाके में झुग्गियों के एक समूह में आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह जानकारी दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने दी।

Fire Breaks Out in Rohini Sector 18 (Photo: PTI)

रोहिणी सेक्टर 18 में आग लगी (फोटो: पीटीआई)

अधिकारी ने बताया कि DFS को आग लगने की सूचना शाम 7:01 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर छह फायर टेंडर भेजे गए। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

End of Feed