दिल्ली: मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार तड़के एक कारखाने में आग लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि मृतक की पहचान अजीत के रूप में हुई है और उसका जला हुआ शव दूसरी मंजिल पर स्थित भंडार कक्ष में मिला।
(सांकेतिक फोटो)
उन्होंने बताया कि आग गुरुवार तड़के ‘कॉपर लाइट मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड’ के भंडार कक्ष में लगी। यह कारखाना 200 वर्ग गज में फैला हुआ है, जिसमें एक बेसमेंट और तीन मंजिलें थीं। गर्ग ने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ियां जब पहुंचीं तो दूसरी मंजिल पर 50 वर्ग गज में फैला भंडार कक्ष आग की लपटों में घिर चुका था। डीएफएस के अनुसार, कुल पांच दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
