Delhi Fire: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फैक्ट्री में लगी आग, 4 लोगों की मौत

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित फैक्ट्री में मंगलवार शाम भयंकर आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 15 दमकल गाड़ियां भेजी थी। बताया जा रहा है कि आग की इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोगों के घायल होने की खबर है।

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित पॉलीथीन फैक्ट्री में मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे आग लग गई। घटनाा की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां और पुलिस की टीम पहुंची। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इस घटना को लेकर डिविजनल फायर ऑफिसर एके जायसवाल ने बताया कि यह फैक्ट्री प्लास्टिक और कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करती थी। आग बुझाने के लिए कुल 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची।

Delhi Fire

रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फैक्ट्री में लगी आग

फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन दूसरी और तीसरी मंजिल पर जाने में कठिनाई हो रही है। आग पर काबू पाने के बाद भी बिल्डिंग के अंदर से सुबह तक धुआं निकलता रहा। साथ ही हादसे मे 4 लोगों की मौत होने की जानकारी भी दी गई है। इस घटना में 3 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

End of Feed