Delhi Hotel Fire: दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल के दूसरे फ्लोर पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

दिल्ली के द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल में शनिवार देर रात को आग लग गई। यह आग होटल की दूसरी मंजिल पर बने सॉना रूम में लगी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया है। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।

Delhi News: दिल्ली के द्वारका में एक लग्जरी होटल में आग लगने की घटना सामने आई है। देर रात शनिवार को रेडिसन ब्लू होटल में अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। इस घटना में किसी जानहानि की कोई सूचना नहीं हैं।

fire brigade

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

होटल के दूसरे फ्लोर पर लगी आग

शनिवार को रेडिसन ब्लू होटल के दूसरे फ्लोर पर स्थित सॉना रूम में आग लगी। इस घटना को लेकर एडीओ रवि नाथ ने बताया कि, "हमें रात करीब 12:17 बजे कॉल आया कि होटल रेडिसन ब्लू में आग लग गई है। जब हम यहां पहुंचे तो होटल की दूसरी मंजिल पर स्थित सॉना रूम में आग लगी हुई थी। आग को अब बुझा दिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।"

End of Feed