दिल्ली: एम्स की दूसरी मंजिल पर लगी आग, मची भारी अफरातफरी, निकाले गए सभी मरीज

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 7, 2023, 03:23 PM IST

दिल्ली में एम्स के एंडोस्कोपी रूम में आज आग लगने से भारी अफरातफरी मच गई। हालांकि सभी मरीजों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया था।

Fire in AIIMS: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन वार्ड के पास सोमवार को अचानक आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजकर 54 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद दमकल की छह गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। गनीमत ये रही कि समय रहते सभी मरीजों को कमरे से निकाल लिया गया था।

AIIMS fire

एम्स के सूत्रों के अनुसार, आग आपातकालीन वार्ड के ऊपर दूसरी मंजिल पर बने एंडोस्कोपी कक्ष में लगी, जहां पुरानी ओपीडी हुआ करती थी। कक्ष से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिशों में लगी है। आग लगने के कारणों की जांच हो रही है।

End of Feed