फाजिलपुरिया फायरिंग केस का मास्टरमाइंड सरधानिया दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार; 6 घंटे चली पूछताछ

हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों की सूची में शामिल सुनील सरधानिया को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा STF पहले से एयरपोर्ट पर तैनात थी। फ्लाइट के उतरने के बाद करीब 6 घंटे तक इमिग्रेशन और दस्तावेजों की जांच चली। जांच पूरी होने पर गैंगस्टर को हरियाणा पुलिस की हिरासत में सौंप दिया गया।

Sunil Sardhania Arrest: हरियाणा के मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात फाजिलपुरिया फायरिंग केस में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सुनील सरधानिया को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि सरधानिया जेरूसलम से भारत लौटा था। उसके पहुंचते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा STF पहले से एयरपोर्ट पर मौजूद थी। इस पूरी कार्रवाई को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा STF के संयुक्त ऑपरेशन के तहत अंजाम दिया गया।

fazilpuria firing case

सिंगर फाजिलपुरिया की फाइल फोटो (इंस्टाग्राम: Fazilpuria)

छह घंटे तक चली जांच

सुनील सरधानिया की फ्लाइट शनिवार रात 11:32 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। इसके बाद करीब 6 घंटे तक इमिग्रेशन और दस्तावेजों की गहन जांच चली। सुबह करीब 5:15 बजे औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद गैंगस्टर को हरियाणा पुलिस की हिरासत में सौंप दिया गया।

End of Feed