दिल्ली में प्रचंड गर्मी ने मचाया कोहराम, हॉस्पिटल में बढ़ी मरीजों की संख्या; 45 लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 21, 2024, 07:43 AM IST

Delhi News: दिल्ली में भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दिल्ली के एलएनजेपी, आरएमएल और सफदरजंग अस्पताल में गर्मी के कारण भर्ती हुए 45 लोगों की मौत हो गई है।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अस्पताल में भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और एलएनजेपी अस्पतालों में संदिग्ध रूप से गर्मी की वजह से बीमार हुए कम से कम 45 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि बुधवार को आंधी और गुरुवार को सुबह हल्की बारिश होने से शहरवासियों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Delhi Heatwave

दिल्ली में प्रचंड गर्मी ने मचाया कोहराम

भीषण गर्मी की वजह से बीमार पड़ रहे लोग

दिल्ली के अस्पतालों में भीषण गर्मी की वजह से बीमार लोगों की संख्या बढ़ रही है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के प्रोफेसर (मेडिसिन) डॉ. अजय चौहान ने बताया कि 27 मई से 19 जून की सुबह नौ बजे तक केंद्र संचालित अस्पताल में तापघात के 47 मामले आए। उन्होंने कहा कि इसके अगले 24 घंटों में तापघात के 26 मरीज अस्पताल में लाए गए। डॉक्टर चौहान ने यह भी बताया कि 27 मई से 19 जून की सुबह नौ बजे के बीच अस्पताल में तापघात से 11 संदिग्ध मौतें दर्ज की गयी और अगले 24 घंटों में ऐसी सात संदिग्ध मौतें दर्ज की गईं।

End of Feed