International Yoga Day 2024: आज देश-विदेश में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली के सभी स्मारकों में फ्री एंट्री मिलेगी। आज बिना टिकट के लोग लाल किला, कुतुब मीनार, पुराना किला जैसे ऐतिहासिक जगहों पर घूम सकेंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे दिन स्मारकों में प्रवेश फ्री रहने वाला है। अर्कियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) ने योग दिवस पर यह घोषणा की है।
योग शिविर का आयोजन
दरअसल एएसआई ने विभिन्न मंत्रालयों के साथ मिलकर योग दिवस के मौके पर अलग-अलग स्मारकों में योग शिविर का आयोजन किया है। इस दिन लोग योग करने के लिए स्मारकों में फ्री में जा सकेंगे। हालांकि एएसआई ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए योग दिवस पर पूरे दिन सभी स्मारकों में फ्री एंट्री का ऐलान किया है।
पूरे दिन स्मारकों में मुफ्त में घूमें
एएसआई के ज्वाइंट डायरेक्टर टीजे अलोने के अनुसार योग दिवस पर दिल्ली के स्मारकों में प्रवेश मुफ्त होगा। अन्य दिनों में स्मारकों में जाने के लिए लोगों को टिकट लेना होता है। जिसके बाद ही प्रवेश मिलता है। लेकिन 21 जून को पूरे दिन स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश फ्री रहने वाला है।
दिल्ली के प्रमुख स्मारक
दिल्ली में करीब 17 स्मारक स्थित हैं। इनमें सबसे अधिक प्रमुख स्मारक लाल किला, पुराना किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा और लोधी गार्डन हैं। इसके अलावा सफदरजंग मकबरा,, ईशा खान टॉम, अलाई दरवाजा, जामा मस्जिद, दीवान-ए-एम, टॉम आफ इमाम जाम समेत कई अन्य स्मारक यहां स्थित हैं। इनमें लाखों टूरिस्ट रोजाना घूमने के लिए आते हैं। इन स्मारकों में प्रवेश के लिए टिकट लगती है। लेकिन 21 जून को योग दिवस पर फ्री एंट्री होने से टूरिस्टों को फायदा होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
