दिल्ली-एनसीआर में भूकंप; ऑफिस से लेकर मेट्रो तक मची अफरातफरी, 10 सेकंड तक रहा असर

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक के साथ ही गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह 9:04 बजे करीब 4.4 तीव्रता का यह भूकंप कुछ सेकंड तक धरती को हिलाता रहा, जिससे लोगों में अफरातफरी फैल गई। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर हरियाणा तक झटकों का असर देखा गया।

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली एनसीआर में मानसून की दस्तक के साथ भूकंप के झटके भी महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर अचानक धरती हिलने लगी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

Delhi NCR Earthquake

दिल्ली एनसीआर में भूकंप से हलचल

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता लगभग 4.4 मापी गई। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में करीब 10 सेकंड तक कंपन महसूस हुआ, जिसके चलते लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। इसका प्रभाव दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा के जींद और बहादुरगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किया गया। कई लोगों ने सुबह ऑफिस में रहते हुए भी कंपन को महसूस किया।

End of Feed