नेपाल में 4.4 तीव्रता के भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किया गया । झटकों के महसूस करने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। नेपाल में आए भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 10 किमी गहराई पर था। नेपाल की सीमा से लगे उत्तराखंड के कुछ जनपदों खासतौर से पिथौरागढ़ में महसूस किया गया।
दिल्ली -एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके
Earthquake of Magnitude:4.4, Occurred on 22-02-2023, 13:30:23 IST, Lat:29.56 & Long:81.70, Depth: 10 Km ,Location:… t.co/g5Aqb37HRO
— ANI (@ANI) Feb 22, 2023
हाल ही में एक विशेषज्ञ ने बताया कि हिमालयी इलाके में धरती के सतह के नीचे दबाव बन रहा हैं और उसकी वजह से बड़ी मात्रा में ऊर्जा संचित है। उस ऊर्जा के बाहर निकलने के लिए भूकंप ही एक रास्ता बचता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
