Delhi News:टीबी की बीमारी से परेशान दिव्यांग पिता ने बेटे के सामने लगा ली खुद को आग, जलकर मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 03:34 PM IST

Delhi News: दिल्‍ली में आत्‍मदाह का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। टीबी की बीमारी से परेशान एक दिव्‍यांग व्‍यक्ति ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में 12 साल का बेटा मौजूद था। मृतक की पत्‍नी भी दिव्‍यांग है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मृतक टीबी के इलाज में होने वाले खर्च से था परेशान
  • घटना के समय मृतक की पत्‍नी सामान लेने गई थी बाजार
  • आग से पूरी तरह झुलस गया था दिव्‍यांग, इलाज के दौरान मौत

Delhi News: राजधानी के मदनगीर इलाके से आत्‍मदाह की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टीबी की बीमारी से जूझ रहे एक दिव्यांग ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। पीड़ित ने जब खुद को आग के हवाले किया तो पत्‍नी बाजार से सामान लेने गई थी और पास में 12 साल का बेटा था। पिता को जलते देख बेटा चीखता रहा, लेकिन बचा नहीं पाया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे दिव्यांग को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संगम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम स्वजन से पूछताछ कर आत्‍मदाह के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Divyang commits suicide

टीबी की बीमारी से परेशान दिव्‍यांग ने किया आत्‍मदाह (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, मृतक की पहचान 38 वर्षीय मदन के रूप में हुई है। मृतक अपनी पत्‍नी और बेटे के साथ मदनगीर इलाके में रहता था। पूनम भी दिव्यांग है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि, मदन लंबे समय से टीबी की बीमारी से ग्रसित था। लंबे समय से माजिदिया हॉस्पिटल में उसका उपचार चल रहा था। इससे होने वाले खर्च से वह काफी परेशान चल रहा था, हो सकता है कि, इसकी वजह से ही मृतक ने सुसाइड किया हो। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर स्वजन को सौंप दिया है।

End of Feed