Delhi Air Quality: दिवाली पर और बिगड़ी दिल्ली की 'वायु गुणवत्ता','रेड ज़ोन' में 38 में से 34 स्टेशन

Delhi's Air Quality:आँकड़ों के अनुसार, दिवाली यानी सोमवार दोपहर में 38 में से 31 केंद्रों ने 'बेहद खराब' वायु गुणवत्ता दर्ज की, जबकि तीन केंद्र 'गंभीर' श्रेणी में रहे।

Delhi's Air Quality on Diwali: दिल्ली की वायु गुणवत्ता दिवाली पर और बिगड़ गई। दिवाली यानी सोमवार को 38 में से 34 निगरानी स्टेशनों ने प्रदूषण का स्तर 'रेड ज़ोन' में दर्ज किया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में हवा का स्तर 'बहुत खराब' से 'गंभीर' स्तर तक पहुँच गया।आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI), जो प्रतिदिन शाम 4 बजे दर्ज किया जाता है, 345 पर 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा, जो रविवार को दर्ज किए गए 326 से ज़्यादा है।

DELHI AQI on Diwali 2025

दिवाली पर और बिगड़ी दिल्ली की 'वायु गुणवत्ता' (फाइल फोटो:canva)

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा विकसित समीर ऐप के अनुसार, चार निगरानी केंद्र पहले से ही 'गंभीर' श्रेणी में थे, जहाँ AQI का स्तर 400 से ऊपर था - द्वारका (417), अशोक विहार (404), वज़ीरपुर (423) और आनंद विहार (404)। लगभग 30 निगरानी केंद्रों ने 300 से ऊपर AQI के साथ 'बेहद खराब' हवा दर्ज की।

End of Feed