दिल्ली के चिड़ियाघर पर मंडराया बर्ड फ्लू का खतरा; दो पक्षियों की मौत के बाद अलर्ट, अगले आदेश तक Zoo बंद

दिल्ली चिड़ियाघर में दो पेंटेड स्टार्क पक्षियों की मौत हो गई है, जिनमें बर्ड फ्लू एच5एन1 एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि हुई है। भोपाल के राष्ट्रीय संस्थान से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने पक्षियों की निगरानी को बढ़ा दिया है और संक्रमित पक्षियों को अलग करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Delhi News: राष्ट्रीय प्राणी उद्यान यानी दिल्ली चिड़ियाघर के वॉटर बर्ड एवियरी में दो पेंटेड स्टार्क पक्षी मृत पाए गए हैं, जिनमें बर्ड फ्लू (एच5एन1 एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि हुई है। यह जानकारी 27 अगस्त को लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट से मिली है, जो भोपाल के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीजेस (NIHSAD) से प्राप्त हुई है। 28 अगस्त की शाम दोनों नमूनों में बर्ड फ्लू पॉजिटिव पाया गया।

delhi zoo closed ani

बर्ड फ्लू की वजह से चिड़ियाघर बंद (चित्र साभार | ANI)

चिड़ियाघर प्रशासन ने स्थिति को गंभीर माना है और सुरक्षा के मद्देनजर चिड़ियाघर को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही संक्रमित पक्षियों की निगरानी और नियंत्रण के लिए अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं। संक्रमित पक्षियों को अलग-थलग करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

End of Feed