Delhi Weather: दिल्ली में झमाझम बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत पर सड़कें बनी तालाब, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कई इलाकों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर पानी भर गया। जिसक कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए पूरी दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।

Delhi Rain Alert Today: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज झमाझम बारिश हुई। जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। राजधानी में खराब मौसम को देखते हुए आईएमडी ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई जगहों पर गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश भी हो सकती है।

Rain (3)

दिल्ली में हुई बारिश (PC - ANI)

सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार दिल्ली में आज सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश की वजह से कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। जिस कारण कुछ जगहों पर हल्का ट्रैफिक जाम भी देखा गया। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब के पास झमाझम बारिश हुई है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भी बारिश शुरू हो गई। दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.63° सेल्सियस और न्यूनतम 27.48°सेल्सियस रहने की संभावना है।

End of Feed