Delhi Weather: दिल्ली में शनिवार की दोपहर के बाद मौसम अचानक बदल गया। नोएडा में बादल छाए और तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया था। प्रगति मैदान में सबसे तेज, 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके साथ हल्की बारिश भी दर्ज की गई।
दिल्ली में हुई आंधी के साथ बारिश (फाइल फोटो)
दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो रविवार को हल्के बादलों वाले आसमान में बिजली दिखने की संभावना है। साथ ही कुछ बारिश की भी उम्मीद है। आज दिल्ली में आंधी बारिश की संभावना जताई गई थी, जिसका असर अभी दिख भी रहा है। कल भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंके वाली हवाओं के बीच हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली वालों को कुछ तड़क-गरज भी देखने को मिलेगा। हालांकि कल के मौसम को लेकर IMD की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली में बादल छाए रहने की बात कही गई थी। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई गई थी। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया था। दिल्ली में आगले 6 दिनों तक यानी 5 जून तक मौसम की चाल ऐसी ही बनी रहेगी। यहां रुक रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा। तेज हवाओं के साथ मौसम सुहावना बने की उम्मीद है और इस दौरान गर्मी का एहसास भी कम रहेगा। रविवार को भी शहर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
