Delhi Ka Mausam: राजधानी में धूप-छांव का खेल बरकरार; जल्द खत्म होगा बारिश का इंतजार, जानें IMD का पूर्वानुमान

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 July 2025 नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक मूसलाधार बारिश लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है। अब तक मानसून कमजोर रहा है, लेकिन जल्द ही बड़ा बदलाव संभावित है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 27 जुलाई से झमाझम बारिश की वापसी हो सकती है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 July 2025: इन दिनों दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बेहद अजीब हो गया है। कभी मूसलाधार बारिश तो कभी कड़ी धूप और कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि दिनभर तेज धूप के बाद शाम को तेज बारिश ने दस्तक देती है। इस बार मानसून के आने के बाद से अब तक ऐसा एक भी मौका नहीं आया है जब लगातार कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहे। बारिश और धूप की इस कशमकश ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर के लोग अब आसमान की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार, 25 जुलाई को भी मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और धूप तीखी होगी, साथ ही शुष्क हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन झमाझम बारिश के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

Delhi Weather Today

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली एनसीआर में तापमान और AQI

आज दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रों में तापमान कुछ इस प्रकार रहा, जहां दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान क्रमशः 29, 28 और 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुड़गांव में तापमान 35/29 डिग्री और फरीदाबाद में 36/28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अगर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की बात करें, तो ग्रेटर नोएडा में स्थिति सबसे खराब रही जहां AQI 174 तक पहुंच गया। अन्य इलाकों में दिल्ली का AQI 80, नोएडा 100, गाजियाबाद 96, गुरुग्राम 93 और फरीदाबाद का AQI 90 दर्ज किया गया। यह स्तर 'संतोषजनक' से लेकर 'मध्यम' श्रेणी के बीच रहा, लेकिन ग्रेटर नोएडा में यह 'खराब' श्रेणी में पहुंच गया।

End of Feed