दिल्ली का मौसम : NCR में उमड़ घुमड़ कर छाए बादल, 23 जुलाई को होगी दिल खोलकर बारिश; IMD की ये है भविष्यवाणी

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, (Delhi Ka Mausam) नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को तेज मानसूनी बारिश का अलर्ट घोषित है। आईएमडी ने देर शाम तक मेघ गर्जन, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-July-2025: दिल्ली-एनसीआर को काले बादलों ने ढक रखा है। सुबह से ही राजधानी के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश शुरू है। मौसम विभाग ने 23 जुलाई यानी आज झमाझम बारिश का अलर्ट घोषित किया है। हवाओं के साथ जमीन पर पहुंच रहीं बूदों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है, शाम होते होते बादलों का रुख और गाढ़ा हो सकता है और विभिन्न इलाकों में मध्यम से तेज बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जो इस साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान होगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार को सामान्यतः बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली में कितनी बारिश

आईएमडी की मानें तो दिल्ली में 29 जून को पहुंचे मानसून में अब तक जितनी बारिश हुई है, वह सामान्य बारिश से करीब आठ प्रतिशत ज़्यादा है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में अब तक 234.6 मिमी बारिश हुई है जबकि सामान्य बारिश 217.5 मिमी होती है। बुधवार को अधिक बारिश के कारण जनजीवन पर भी असर पड़ेगा। खासकर, ऑफिस जाने वाले लोग और रोजमर्रा के काम से घर से बाहर निकले लोगों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

End of Feed