दिल्ली में फिर रूठा मानसून! तेज बारिश की कमी से उमस का सितम जारी, क्या आज होगी जोरदार बरसात?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल तेज बारिश नहीं हो रही है और आने-वाले 3 से 4 दिनों तक अच्छी बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते उमस भरी गर्मी से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। लेकिन दिल्ली में फिलहाल अच्छी बारिश क्यों नहीं हो रही है, आइए जानते हैं:

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-July-2025: दिल्ली-NCR में एक बार फिर से उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में तेज बारिश नहीं हो रही है। केवल हल्कीफुल्की बारिश ही अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल रही है। बारिश की कमी के चलते एक बार फिर उमस ने पैर पसार लिया है। फिलहाल इस चिपचिपी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3-4 दिनों तक भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते उमस का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही हल्की बारिश भी होने का अनुमान है।

Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की से बहुत हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान थंडरस्टॉर्म और बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम और नोएडा में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 23 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं। अच्छी बारिश न होने के चलते उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

End of Feed