Delhi Weather: दिल्ली में खत्म हुआ बारिश का दौर, अब फिर शुरू होगा लू का टॉर्चर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

एक तरफ जहां बिहार-झारखंड में आंधी और बारिश का दौर दिख रहा है, दूसरी तरफ दिल्ली में तीन दिन जोरदार लू चलने वाली है। इसके लिए IMD ने तीन दिनों का येलो अलर्ट भी जारी किया है। 16 तारीख से लेकर इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली के मौसम में कुछ बदलाव ला सकता है।

Yellow Alert In Delhi: कुछ दिनों के उतार चढ़ाव के बाद दिल्ली में मौसम एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। आज 15 अप्रैल को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी लेकिन IMD ने 16 अप्रैल से दिल्ली में लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की ओर से 16, 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

heatwave alert in delhi

दिल्ली में फिर शुरू होगा लू का दौर, तीन दिन का येलो अलर्ट

आज का मौसम

दिल्ली के आज के मौसम की बात करें तो मंगलवार की दोपहर कुछ गर्म रहने वाली है। आसमान में छिटपुट बादल नजर आएंगे और तेज धूप रहेगी। दिन का तापमान न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

End of Feed