Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को झमाझम मेघ बरसे। बीते दिन राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय बारिश देखने को मिली। जिसके बाद दोपहर में हल्की धूप निकल आई। हालांकि इस दौरान आसमान में बादलों की मौजूदगी रही। वहीं शाम को काले बादलों ने डेरा डाल लिया। जिसके बाद दिल्ली में जोरदार बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।
दिल्ली का आज मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। साथ ही मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 19 जुलाई तक राजधानी में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है। हालांकि इस दौरान कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस अवधि में दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
दिल्ली में कहां-कितनी हुई बारिश
दिल्ली में रविवार को रात साढ़े 8 बजे तक सफदरजंग में 14.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पूसा में 13.5 मिमी, भारत मंडपम में 21.1 मिमी, नजफगढ़ में 2.5 मिमी और जनकपुर 8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
