दिल्ली

Delhi Weather 11-November-2025: सीजन की पहली शीतलहर से कांपी दिल्ली! स्वेटर-जैकेट में नजर आए लोग, आया नगर रहा सबसे ठंडा

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-November-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में सोमवार को इस सीजन में पहली बार शीतलहर दर्ज की गई। 12 नवंबर तक राजधानी के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Image

दिल्ली में बढ़ी ठंड (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-November-2025: दिल्ली में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार को इस सीजन में पहली बार राजधानी में शीतलहर दर्ज की गई। जिसके कारण तापमान में भी गिरावट आई है। इस दौरान सबसे ठंडा इलाका आया नगर रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर (Cold wave) चलने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम (Delhi Ka Mausam) कैसा रहेगा?

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कई इलाकों में धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिला। दिन में धूप निकलने की संभावना है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आज भी राजधानी में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। 10 से 12 नवंबर के दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर चलने संभावना है।

आया नगर में रहा सबसे कम तापमान

दिल्ली में सोमवार को सबसे न्यूनतम तापमान आया नगर स्टेशन पर तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम है। वहीं सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। 6 नवंबर को पहली बार 15 डिग्री से नीचे तापमान पहुंचा था। वहीं अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। आईएमडी रिकॉर्ड के अनुसार, इस सीजन की तुलना में 2024 में 10 नवंबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस था। 2023 में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शीतलहर किसे कहते हैं?

आईएमडी के अनुसार शीत लहर उस अवधि को कहते हैं जब न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत नीचे दर्ज किया जाता है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहने या फिर लगातार दो दिनों तक तापमान के सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की स्थिति शीतलहर को दर्शाती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!