भट्टी की तरह तप रही दिल्ली... एसी-कूलर में भी पसीने से तर लोग, आज भी लू के थपेड़े करेंगे बुरा हाल

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-June-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज भी लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कल से बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-June-2025: दिल्ली इन दिनों तंदूर की तरह तप रहा है। लू के थपेड़े, तपती सड़कें और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पंखे-कूलर तो इस प्रचंड गर्मी के आगे फेल नजर आ रहे हैं। पंखे में बैठने के बावजूद पसीना पानी की तरह बह रहा है। ये हाल सिर्फ का ही नहीं है, बल्कि रात में भी गर्मी लोगों को सुकून से सोने नहीं दे रही है। मंगलवार को राजधानी में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिल्लीवासियों को 47 डिग्री वाली गर्मी का एहसास हुआ, जबकि अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का कहर अगले कुछ दिन और बरकरार रह सकता है।

Heat (2)

सांकेतिक फोटो

दिल्ली में आज भी लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे से लेकर 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। आईएमडी के अनुसार कम से कम 12 जून तक दिल्ली में मौसम गर्म रह सकता है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

End of Feed