Delhi Weather 08-November-2025: दिल्ली में निकल आए रजाई-कंबल! पारा लुढ़कने के साथ बढ़ रही सर्दी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली का मौसम) 08-November-2025, दिल्ली में ठंड, कोहरा, तापमान और प्रदूषण का क्या हाल रहेगा? जानें नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने वाला है। दिन में गुनगुनी धूप भी खिली रहेगी। आज सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में रहा।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08-November-2025: दिल्ली-एनसीआर में सर्दियां पैर पसारने लगी है। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का एहसास लगातार बढ़ रहा है। हालांकि अभी सिर्फ सुबह और शाम के समय ही हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिन में अभी भी गुनगुनी धूप निकल रही है। लेकिन इससे गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। इस बीच सुबह और देर रात के समय हल्का कोहरा या धुंध भी देखने को मिल रही है। राजधानी अभी भी वायु प्रदूषण की चपेट में है। आज सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 337 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। हवा की रफ्तार में तापमान में कमी आने के कारण प्रदूषण के स्तर में इजाफा हुआ है।

Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का मौसम साफ रहने वाला है। सुबह और देर रात के समय हल्का कोहरा और स्मॉग छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि सुबह और रात के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। साथ ही तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।

End of Feed