Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बढ़ा का बाढ़ का खतरा, डेंजर लेवल के पार बह रही यमुना; आज भी जोरदार बारिश का अलर्ट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-September-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में यमुना का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-September-2025: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। बीते दिन राजधानी के कई इलाकों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। जिससे सड़कों पर पानी भर गया और यातायात काफी प्रभावित हो गया। लोगों को पैदल चलने में भी समस्या हुई। आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज कई इलाकों में तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है। वहीं दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Yamuna in Delhi - ANI

दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना (ANI)

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही मध्यम बारिश होने का भी पूर्वानुमान किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश होने का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। झमाझम बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ सकता है। वहीं गुरुग्राम में तेज बारिश के अलर्ट को देखते हुए आज दफ्तरों और स्कूलों को ऑनलाइन चलाने का निर्देश भी दिया गया है। राजधानी में आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 5 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

End of Feed