Delhi Weather News: ठंड से कांप उठी राजधानी दिल्ली, 3 डिग्री पहुंचा तापमान

Delhi Weather News: दिल्ली में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बढ़ रही ठंड से राजधानी के लोग कांपते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में तापमान गिरता जा रहा है, जिसके कारण आज का दिन सबसे ठंडा दिन है।

Delhi Weather News: दिल्ली में ठंड ने कोहराम मचा रखा है। यहां सर्द हवाएं लोगों की मुसीबत और बढ़ा रही हैं। पिछले कुछ दिनों में खिली-खिली धूप के बाद उम्मीद थी की लोगों को ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन शनिवार के आते-आते दिल्ली में एक बार फिर कोहरा बढ़ा। कई क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही है। वहीं तापमान की बात करें तो राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। बढ़ती ठंड, शीतलहर और कोहरे को देखते हुए राजधानी में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली का तापमान इस समय पहाड़ी इलाकों जैसा हो गया है।

Delhi Weather Forecast temperature reaches 3 degrees today Cold Day of Season

दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन

दिल्ली की ठंड में कांपते लोग अपने आप को बचाने के लिए आवश्यक सारे जतन कर रहे हैं। कुछ लोग आग ताप कर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं तो कुछ लोग घरों में हीटर के आगे बैठ कर खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं। विकेंड में ठंड के कारण आधे लोगों ने बाहर जाने के अपने प्लान तक को कैंसिल कर दिया है। शनिवार यानी आज की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह के रूप में दर्ज की गई है। दिल्ली में आज सुबह का तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा कई इलाकों का तापमान इससे भी कम रहा है।

End of Feed