Delhi: मकान में आग लगने से महिला का घुटा दम; दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर क्षेत्र में एक दो मंजिला घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि धुएं के कारण मंजू जैन नामक एक महिला की मृत्यु हो गई। दमकल की चार गाड़ियों ने काफी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की संभावना जताई जा रही है।

Delhi Fire: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में रविवार को दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे मकान में तेजी से धुआं फैल गया। इस हादसे में मंजू जैन नाम की 40 वर्षीय महिला की दम घुटने से मौत हो गई।

usmanpur house fire delhi

अग्निकांड के बाद इमारत का हाल (चित्र साभार- IANS)

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, न्यू उस्मानपुर स्थित भगत सिंह कॉलोनी के एक मकान में आग लगने की सूचना सुबह करीब सात बजे मिली।

End of Feed