Delhi News: गांधी विहार में UPSC अभ्यर्थी की मर्डर मिस्ट्री सुलझी, युवती ने इस वजह से रची हत्या की साजिश; 3 आरोपी अरेस्ट

दिल्ली में यूपीएससी अभ्यर्थी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक युवती भी शामिल है। पूछताछ में उसने बताया कि मृतक के पास उसकी कुछ आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें थीं। जिन्हें वापस पाने और बदला लेने के इरादे से आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Delhi Murder News: दिल्ली के गांधी विहार इलाके में UPSC की तैयारी कर रहे युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। टीम तिमारपुर थाना ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान 21 वर्षीय अमृता चौहान, 27 वर्षीय सुमित कश्यप और 29 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।

delhi crime (1)

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने युवक की गला घोंटकर हत्या की और फिर सबूत मिटाने के लिए कमरे में आग लगाकर उसे हादसे का रूप देने की कोशिश की। मौके से मृतक की कुछ वस्तुएं और आरोपियों के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 6 अक्टूबर को गांधी विहार की एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके से झुलसा हुआ शव मिला, जिसकी पहचान रामकेश मीणा (32) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि आग लगने से पहले दो युवक और एक युवती इमारत में दाखिल हुए थे।

End of Feed