Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में विशेष यातायात व्यवस्था के चलते आज कुछ रास्ते बंद रहेंगे। इस कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। जिसके चलते कुछ इलाकों पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज कुछ खास रास्तों से बचने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी के अनुसार आज दिल्ली के कुछ रास्तों पर शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहने वाली है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें।
दिल्ली के कई रूट्स आज बंद
एक्स पर जारी की एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि विशेष यातायात व्यवस्था के चलते 20 मई को दिल्ली के कुछ रूट्स पर शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक यातायात की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील भी की है कि वे निजी वाहनों का इस्तेमालन ना करें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खास तौर से मेट्रो रेल सेवाओं का उपयोग करें। इसके अलावा आम जनता को भी सलाह दी गई है कि वे पर्याप्त समय लेकर ही घर से निकलें।
आज इन रास्तों पर प्रभावित रहेगा ट्रैफिक
- महरौली-बदरपुर रोड (खानपुर से करणी सिंह शूटिंग रेंज तक)।
- संपूर्ण अलकनंदा रोड/इंद्रमोहन भारद्वाज मार्ग
- बाहरी रिंग रोड (सावित्री फ्लाईओवर से चिराग दिल्ली तक)
- रविदास मार्ग (हमदर्द से तारा टी-प्वाइंट तक)
- डीडीए पार्क संगम विहार के आसपास आंतरिक सड़कें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
